राज्य
एशियन ट्रैक पर चमका रोहतास का सितारा, पीयूष राज ने बिहार को दिलाया पहला मेडल
जिले के होनहार एथलीट पीयूष राज ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में नया इतिहास रचते हुए बिहार का मान बढ़ाया है। हॉन्गकॉन्ग में आयोजित 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कांस्य पदक जीतकर देश व राज्य को गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के साथ पीयूष राज एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण के अनुसार, भारतीय पुरुष 4×400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मिनट 05.54 सेकेंड का नया मीट रिकॉर्ड बनाया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक रिले टीम में रोहतास के पीयूष राज के अलावा सैयद सबीर, रंजीत कुमार और मोहम्मद अशफाक शामिल थे। चारों धावकों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए भारत को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के प्रदर्शन ने न केवल नया रिकार्ड बनाया बल्कि एशियाई स्तर पर भारतीय एथलेटिक्स की मजबूती भी साबित की।
पीयूष राज की इस उपलब्धि से रोहतास सहित पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे राज्य के खेल इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
खेल प्रेमियों का मानना है कि पीयूष की यह सफलता बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगी। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर यह संदेश दिया है कि प्रतिभा को अवसर मिले तो बिहार के खिलाड़ी भी विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
पीयूष राज की यह उपलब्धि केवल एक पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार के खेल इतिहास में एक नई शुरुआत का प्रतीक बन गई है। आने वाले समय में उनसे और भी बड़ी सफलताओं की उम्मीद की जा रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

