Connect with us

राज्य

फंदा, बेल्ट और 80 किलो का डमी… CBI ने त्विषा शर्मा केस में परखी हत्या की थ्योरी

मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई ने सोमवार को जांच को निर्णायक मोड़ देते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को घटनास्थल पर पहुंचाकर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएशन) कराया। जांच एजेंसी की विशेष टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपितों को बागमुगालिया स्थित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के निवास पर लेकर पहुंची, जहां घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की गई।

डमी लेकर पहुंची सीबीआई

जानकारी के अनुसार, सुबह चार इमली स्थित सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से निकली टीम अपने साथ त्विषा शर्मा के वजन के बराबर का एक डमी (पुतला) भी लेकर पहुंची। करीब 80 किलो वजनी इसी डमी की मदद से उस दिन की घटनाओं को दोबारा दोहराया गया, ताकि घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सके। सीबीआई इस दौरान आरोपित समर्थ को भी लेकर आई।

जांच के दौरान उन सभी लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटना वाले दिन किसी न किसी रूप में वहां मौजूद थे। उस चौकीदार को भी बुलाया गया, जिसने उस दिन त्विषा को फंदे से उतारने में मदद की थी। कार्रवाई के समय आरोपित समर्थ सिंह का बड़ा भाई भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। सीबीआई की टीम घटनास्थल पर करीब तीन घंटे तक रही।

CBI in GB b 21542

आरोपितों से सतत पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारी पूरे दिन दोनों आरोपितों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी का उद्देश्य अब तक दर्ज बयानों, घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर किसी भी तरह के विरोधाभास को उजागर करना है।

CBI in GB b 21543

सीबीआई विशेष रूप से उन बिंदुओं पर फोकस कर रही है, जिनसे घटना की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के कारणों को लेकर स्पष्टता मिल सके। इसके लिए घटनास्थल पर हर गतिविधि और बयान का क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

बंगले के आसपास सुरक्षा सख्त

उधर, सीबीआई टीम के आरोपितों के साथ बागमुगालिया पहुंचने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। पूर्व जज के बंगले के बाहर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई, ताकि जांच प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।

माना जा रहा है कि घटनास्थल पर किया जा रहा यह सीन रीक्रिएशन और आमने-सामने की पूछताछ जांच के लिए अहम साबित हो सकती है तथा मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending