खेल
एशिया कप में प्रबल दावेदार भारत पर होगा दबाव : अंजुम
टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 50 ओवर की विश्व चैम्पियन भारतीय टीम का ध्यान शुक्रवार से यूएई में शुरू हो रहे 10वें महिला टी20 एशिया कप पर होगा।
जहां सभी की निगाहें 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी होंगी, वहीं भारतीय टीम को खिताब के लिए गत चैंपियन श्रीलंका से भी भिड़ना होगा। भारत ने एशिया कप की 10 में से आठ खिताब जीते हैं लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि टीम को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उससे काफी उम्मीदें हैं।
टीमों को दो समूहों में बांटा गया है, जिसमें हांगकांग और थाईलैंड ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ शामिल हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश और इंडोनेशिया ग्रुप बी में मेजबान यूएई के साथ शामिल होंगे।
उन्होंने कहा, ‘हर मैच में दबाव होता है, लेकिन जब हम भारत-पाकिस्तान को विशेष रूप से देखते हैं, तो एक तरह का दबाव खुद बना होता है। यह एक ऐसा मैच है जहां आप लड़खड़ाना नहीं चाहते। मैं कभी भी पाकिस्तान, श्रीलंका या किसी भी टीम को हल्के में नहीं लूंगा। श्रीलंका ने पिछली बार चैंपियनशिप जीती थी। मैं स्पष्ट कारणों से पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहूंगी, चाहे वह मजबूत टीम हो या नहीं।
चोपड़ा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हरमनप्रीत एक कप्तान के रूप में उभरी है, खासकर पिछले तीन वर्षों में। मुझे लगता है कि कप्तान के रूप में यह उनके लिए सीखने की प्रक्रिया रही है। मुझे लगता है कि उसने न केवल कप्तान के रूप में, बल्कि पिछले डेढ़ साल में एक बल्लेबाज के रूप में भी सुधार किया है। वह आक्रामकता और शांति के बहुत अच्छे मिश्रण के साथ एक आदर्श कप्तान हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

