देश
कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने खारिज किया
भारत ने कराची में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में भारत के संबंध होने के पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि पड़ोसी देश को अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
इस्लामाबाद से मिली खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शनिवार रात कराची में सिंध रेंजर्स परिसर में आतंकवादियों के हमले को नाकाम करने के बाद छह आतंकवादियों को मार गिराया और एक अन्य को जिंदा पकड़ लिया।
इस हमले में अर्धसैनिक बल के चार जवान शहीद हो गए और अक्टूबर 2024 के बाद से शहर का पहला बड़ा आतंकवादी हमला था। पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के कुछ तत्वों ने हमले में भारत के संबंध होने का आरोप लगाया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने कराची में हाल की घटना के संबंध में भारत के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्टों को देखा है।
उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय बेहतर होगा कि पाकिस्तान अपने अंदर झांके, अपने क्षेत्र में आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे और राज्य की नीति के एक उपकरण के रूप में आतंकवाद पर भरोसा करने की अपनी प्रवृत्ति से खुद को मुक्त करे।
जायसवाल मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है और हमले में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



