उत्तर प्रदेश
‘कांग्रेस पार्टी भिखारी नहीं है…’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव को लिया निशाने पर
उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने है. चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच लगातार सीट बंटवारे को लेकर मतभेद की खबरें आ रही है. इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. इमरान मसूद ने साफ कहा है कि अगर अखिलेश यादव नाराज हैं, तो इसमें सबसे बड़ा नुकसान उनका ही होगा
अखिलेश की नाराजगी पर क्या बोले मसूद?
राहुल गांधी के बिना जीत नामुमकिन
2027 के चुनाव पर बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के बिना बीजेपी के खिलाफ लड़ पाना नामुमकिन है. उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और उन्हीं की अगुवाई में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने एक मिसाल देते हुए कहा कि जब समंदर में तूफान आता है, तो बड़ा जहाज ही उसके थपेड़े सह पाता है, जबकि छोटी नावें तो हवा में उड़ जाती हैं.
सीटों के लिए भीख नहीं मांग रही कांग्रेस
सीटों के बंटवारे पर इमरान मसूद ने बेहद तल्ख तेवर दिखाया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसी से सीटें नहीं मांग रही है और हम कोई भिखारी नहीं हैं. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस अपनी पार्टी के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी. इसके बावजूद, कांग्रेस के सभी नेता 2027 के रण में सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

