राज्य
कानपुर के OYO में लड़कियों की दबंगई, लड़के को बांधा फिर घसीट-घसीटकर बेल्ट से पीटा!
दिमाग ना खराब हो जाए तो मारूंगी भैया… उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक OYO होटल से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. वायरल वीडियो में होटल की गैलरी में अर्धनग्न हालत में पड़े एक युवक को दो लड़कियां जंजीर से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटती नजर आ रही हैं. चीखते-चिल्लाते युवक के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ और बेल्ट मारे जा रहे हैं. जबकि उनका एक साथी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है. पुलिस के पहुंचने पर भी लड़कियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह युवक को छुड़ाया. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जंजीर से बांधकर पीटा
यह पूरा मामला कानपुर के फिलखाना थाना क्षेत्र स्थित ‘द ग्रैंड ओयो होटल’ का है. पीड़ित युवक की पहचान राहुल गुप्ता के रूप में हुई है. राहुल की पीठ और शरीर पर बेल्ट से पिटाई के गहरे निशान मिले हैं.
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल गुप्ता को छुड़ाकर थाने लाई. थाना प्रभारी रीता सिंह के अनुसार ‘पीड़ित राहुल गुप्ता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है. राहुल की तहरीर पर दो लड़कियों, वीडियो बना रहे रोशन नाम के युवक और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
शराब के नशे में छेड़खानी का आरोप
जब इस पूरे विवाद की वजह जानने के लिए होटल के सुपरवाइजर अभय पटेल से बात की गई तो उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया. यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है. पिटने वाली लड़कियां बाराबंकी की रहने वाली हैं और होटल में रुकी हुई थीं. सुपरवाइजर के मुताबिक, राहुल गुप्ता शराब के नशे में धुत्त होकर होटल में आया और अचानक लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके साथ छेड़खानी करने लगा. इसके बाद गुस्साई लड़कियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. होटल प्रशासन का कहना है कि उनके पास ठहरने वाले सभी मेहमानों का पूरा रिकॉर्ड और एंट्री रजिस्टर मौजूद है.
3 साल पहले IPS आकाश ने की थी रेड
जिस ‘द ग्रैंड ओयो होटल’ में यह घटना हुई है उसका विवादों से पुराना नाता रहा है. करीब 3 साल पहले कानपुर के तत्कालीन आईपीएस आकाश ने इसी होटल में छापेमारी की थी. उस दौरान इस होटल से कई लड़के और लड़कियों को देह व्यापार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.
कानून हाथ में लेने पर उठे सवाल
भले ही युवक पर छेड़खानी का आरोप लग रहा हो लेकिन जिस तरह से उसे बंधक बनाकर, नग्न करके जंजीरों व बेल्टों से पीटा गया, उसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

