देश
कोलकाता में गोदाम गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई रेस्क्यू ऑपरेशन 4 दिन में प्रवेश
कोलकाता में एक गोदाम ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 16 हो गई, जबकि कई एजेंसियों के बचाव दलों ने घटना के बाद चौथे दिन मलबे की जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी अब भी फंसा हुआ नहीं है।
मलबे में फंसे लोगों की जांच के लिए कैमरे लगाए गए हैं, जबकि मलबे के नीचे सक्रिय रहने वाले व्यक्तियों के स्थान का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन टावर डेटा का उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता खोज एवं बचाव अभियान को पूरा करना है। टीमें ढह गए ढांचे के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक जांच कर रही हैं। बड़े पैमाने पर मलबा हटाने का काम तभी शुरू होगा जब हम पूरी तरह से संतुष्ट हो जाएंगे कि कोई भी अंदर नहीं फंसा है।
उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर मलबा हटाने का काम तभी शुरू होगा जब बचावकर्मियों को यह यकीन हो जाएगा कि मलबे में कोई और जीवित नहीं बचा है या शव नहीं है।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अस्पताल में इलाज करा रहे बसंती के खालिक सरदार नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है और 17 अन्य का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों को किसी भी तरह के खतरे से बचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पीड़ित छूट न जाए, बचाव अभियान पूरी सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।
भारतीय रेलवे शुक्रवार को बचाव अभियान में शामिल हुआ जब एनडीआरएफ ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश में मदद के लिए मुड़े हुए स्टील स्ट्रक्चरों को काटने और हटाने में उसकी मदद मांगी।
जिस गोदाम का निर्माण किया जा रहा था, वह बुधवार दोपहर ढह गया। मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद पांच लोगों में शामिल मुख्य ठेकेदार का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है।
पुलिस ने इस बात की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है कि ढांचा कैसे ढह गया।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

