बिहार-झारखंड
छपरा में सरयू नदी में डूबने से 20 साल के युवक की मौत, पिता के सामने ही गहरे पानी में समाया दशरथ
छपरा शहर के दौलतगंज मोहल्ले में गांधी उच्च विद्यालय के सामने गुरुवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में समा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। यह स्थान रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला दिलिया रहीमपुर में आता है। मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज जरती माई निवासी मनोज राय के पुत्र दशरथ कुमार के रूप में हुई।
पिता के साथ नहाने गया था दशरथ
जानकारी के अनुसार दशरथ कुमार अपने पिता के साथ सरयू नदी के समीप नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और मुखिया प्रतिनिधि के पुत्र भी मौके पर पहुंचे। सभी ने नदी में उतरकर काफी देर तक युवक की तलाश की।
दो घंटे बाद नदी से निकला शव
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दशरथ का शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद स्वजन और स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. संतोष कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। घर में मातम पसरा रहा।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



