Connect with us

उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 170 उम्मीदवारों की सूची, A-B-C-D कैटेगरी में बांटी सीटें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बातचीत शुरू हो गई है. दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है. जानकारी मिली है कि इस बीच कांग्रेस ने करीब 170 सीटों की एक सूची समाजवादी पार्टी को सौंपी है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों का चयन पार्टी को जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर किया गया है.

A, B, C और D कैटेगरी में बांटी गईं सीटें

कांग्रेस ने सूची में शामिल 170 सीटों को चार कैटेगरी में बांटा है. सूत्रों के मुताबिक, कैटेगरी A में शामिल सीटों पर पार्टी का रुख लगभग तय है. इन सीटों को लेकर कांग्रेस समझौते की गुंजाइश कम रखना चाहती है.

वहीं, कैटेगरी B की सीटों पर कुछ बदलाव की संभावना है. जबकि कैटेगरी C और D में शामिल सीटों को लेकर कांग्रेस बातचीत के लिए तैयार है. इन कैटेगरी के जरिए पार्टी ने सीटों पर अपने दावों और समझौते की संभावनाओं को अलग-अलग रखा है.

सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी सीटों की किसी तय संख्या पर अड़ी नहीं है. हालांकि, वह गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है. सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों के बीच अभी कई दौर की बातचीत होने की संभावना है. इसके बाद ही अंतिम समझौता हो सकेगा.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के नेताओं की एक संयुक्त कमेटी भी जल्द बनाई जा सकती है. यह कमेटी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करेगी. इसमें दोनों दल अपनी-अपनी स्थिति और दावों पर चर्चा करेंगे.

सीटों की संख्या पर अभी अंतिम सहमति नहीं

फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इस पर फैसला आगे होने वाली बातचीत के बाद ही होगा.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, बीजेपी को हराना दोनों पार्टियों का साझा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोनों दल जरूरी त्याग करने पर भी विचार करेंगे.

कांग्रेस की ओर से 170 सीटों की सूची सौंपे जाने के बाद अब आगे की बातचीत में इन सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी. सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों की चर्चा के बाद ही गठबंधन की अंतिम तस्वीर साफ हो सकेगी.

राहुल गौतम के इनपुट्स के साथ.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *