राज्य
डबरा में ‘झूठी शान’ के लिए पिता-चाचा ने किया बेटी का कत्ल, छोटी बहन व मुंहबोले भाई को भी बेरहमी से पीटा; रक्षाबंधन पर घर आई थी बेटी
डबरा के पतरिया पुरा गांव में सोमवार को झूठी शान के लिए बेटी की हत्या का मामला सामने आया। कर्नाटक के विजयपुर स्थित एक माल में नौकरी करने वाली 21 वर्षीय अनु उर्फ नंदनी यादव की उसके पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष सिंह यादव ने कथित तौर पर हत्या कर दी। परिवार नंदनी के बाहर जाकर नौकरी करने और बॉयकट बाल रखने से नाराज था।
रक्षाबंधन पर घर आई थी नंदनी
आरोप है कि दोनों ने पहले नंदनी की 17 वर्षीय छोटी बहन और उसके मुंहबोले भाई मनमोहन पांडे के साथ मारपीट की। इसके बाद नंदनी को डंडे से पीटा। उसका सिर दीवार पर पटका और साफी से गला दबाकर हत्या कर दी। नंदनी रक्षाबंधन पर कर्नाटक से अपने गांव आई थी।
मारपीट से छोटी बहन हुई बेहोश
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर भगवान सिंह और संतोष घर पहुंचे। दोनों ने सबसे पहले नंदनी की 17 वर्षीय छोटी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे घसीट-घसीटकर पीटा गया और गला दबाने की कोशिश की गई। मां ने बीच-बचाव कर बेटी को बचाया। मारपीट के बाद नाबालिग करीब 30 से 40 मिनट तक बेहोश रही।
नंदनी को बेरहमी से पीटा, साफे से गला घोंटा
इसके बाद दोनों ने मनमोहन के साथ मारपीट की। फिर नंदनी को निशाना बनाया गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, सिर पर डंडे से कई वार किए और दीवार पर सिर पटका। इसके बाद साफे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।
मां को कमरे में बंद किया
वारदात के दौरान नंदनी की मां ने जब विरोध किया तो आरोप है कि उसे भी कमरे में बंद कर पीटा गया। सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत पुलिस बल के साथ पतरिया पुरा पहुंचे। नंदनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसडीओपी सौरभ कुमार के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला झूठी शान के लिए हत्या का है। पुलिस ने मुख्य आरोपित भगवान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा संतोष सिंह यादव की तलाश की जा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



