उत्तर प्रदेश
दिल्ली जा रहे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर एहतियातन लैंडिंग
वाराणसी से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को गुरुवार सुबह लखनऊ हवाई अड्डे पर कथित तौर पर एहतियातन उतारा गया।
उन्होंने बताया कि लखनऊ हवाई अड्डे पर प्रारंभिक जांच में विमान में धुएं या आग का कोई निशान नहीं मिला।
155 यात्रियों को लेकर उड़ान संख्या 1253 ने सुबह करीब आठ बजे वाराणसी हवाई अड्डे से उड़ान भरी। टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद, कार्गो होल्ड में स्मोक डिटेक्शन अलार्म सक्रिय हो गया, जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और उतरने की अनुमति मांगी।
विमान सुबह 8.52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा, जिसके बाद एयरपोर्ट की रिस्पांस टीम, फायर ब्रिगेड के जवान और तकनीकी विशेषज्ञ विमान पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि सभी 155 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुबह नौ बजकर दो मिनट पर विमान से उतार दिया गया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी-दिल्ली उड़ान का संचालन कर रहे चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद एहतियातन लखनऊ जाने का विकल्प चुना।
विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सभी यात्रियों को जलपान प्रदान किया गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि विमान को एक हैंगर में ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में विमान में धुएं या आग के कोई निशान नहीं मिले।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

