Connect with us

लाइफ स्टाइल

दिल्ली में पहली बार आया बनारसी सूट, रॉयल लुक देखकर लड़कियां हुईं फिदा, पहले ही दिन बिक गए 80 सूट, जानें कीमत

नई दिल्ली: क्या आप चाहती हैं कोई आपको देख कर कहे So beautiful, so elegant. Just looking like a wow! … तो आप  बनारसी सूट खरीद सकते हैं. अभी तक तो आपने बनारसी साड़ी बहुत देखी होगी, लेकिन दिल्ली में बनारसी सूट लेकर आए हैं आजमगढ़ और बनारस के व्यापारी. जो कि कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में चल रहे सिल्क एक्सपो में बनारसी सूट को पहली बार दिल्ली वालों के लिए लेकर के आए हैं.
इसकी सबसे खास बात यह है कि दिल्लीवालों को बनारसी सूट खूब पसंद भी आ रहे हैं. दिल्ली वाले इसकी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं. खास तौर पर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़की और महिलाओं को बनारसी सूट खूब लुभा रहे हैं. क्योंकि बनारसी सूट गर्मियों में बेहद आरामदायक होते हैं और खूबसूरत लुक देते हैं. आपको बता दें कि कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में चलने वाले सिल्क एक्सपो की शुरुआत 8 जून से हो चुकी है. 17 जून तक यह चलेगा. सुबह के 11:00 से लेकर रात के 8:00 तक आप यहां पर खरीदारी कर सकते हैं.
सोने-चांदी की जरी पर लड़कियां हुईं फिदा
बनारस से आए व्यापारी हितेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली में अभी तक बनारसी साड़ियां खूब बिकती थी, लेकिन बनारसी सूट पहली बार सिल्क एक्सपो में आए तो लड़कियां और महिलाएं इसे देखते ही रह गई. खास तौर पर बनारसी सूट हल्के वजन वाला होता है. इसे आप ऑफिस, कॉलेज या फिर शादी समारोह के साथ-साथ मंदिर तक पहन के जा सकती हैं. उन्होंने बताया कि बनारसी सूट पर सोने-चांदी जैसी दिखने वाली जरी की बुनाई होती है, जो इसे बेहद आकर्षक और रॉयल लुक देती है. यही वजह है कि दिल्ली जैसी जगह जहां पर वेस्टर्न ड्रेस लड़कियों पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, वहां पर बनारसी सूट का बिकना बड़ी बात है. उन्होंने बताया कि पहले दिन ही 80 सूट उनके बिक चुके हैं.
जानें इस बनारसी सूट की कीमत
बनारसी सूट को आजमगढ़ से लेकर के आए व्यापारी आजम अब्दुल ने बताया कि बनारसी सूट की कीमत हजार रुपए से शुरू होती है और 6000 रुपए तक होती है. सिल्क एक्सपो में 10% डिस्काउंट चल रहा है तो ऐसे में अच्छे खासे डिस्काउंट पर भी यहां से बनारसी सूट खरीदने का अच्छा मौका है. जबकि यही बनारसी सूट उत्तर प्रदेश में थोड़े महंगे मिलते हैं. क्योंकि वहां पर जल्दी कोई डिस्काउंट नहीं होता है. उन्होंने बताया कि बनारसी सूट बनारसी साड़ी की ही तरह होता है, लेकिन बनारसी साड़ी भारी होती है.
जबकि सूट हल्का होता है, लेकिन डिजाइन बनारसी सूट पर बनारसी साड़ी की ही तरह होती है. इसमें आपको 10 से ज्यादा रंग मिल जाएंगे और अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि बनारसी सूट को सबसे ज्यादा पसंद वो लड़कियां कर रही हैं, जिन्हें सूट पहनना तो पसंद है, लेकिन कुछ हटकर और अलग, उन लड़कियों को यह बनारसी सूट ज्यादा पसंद आ रहे हैं, क्योंकि इसे आप पहन कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और दूसरों से एकदम अलग नजर आ सकती है.

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending