राज्य
दिल्ली-हावड़ा रूट पर बिजली की वजह से नहीं रुकेगी ट्रेन, बक्सर रेल डिपो के 8-व्हीलर टावर वैगन का होगा आधुनिकीकरण
मौसम की खराबी, आंधी-तूफान या किसी तकनीकी खराबी के कारण जब रेल बिजली के तार टूटते हैं, तो उन्हें ठीक करने में अब बेहद कम समय लगेगा, जिससे ट्रेनों का परिचालन लंबे समय तक ठप नहीं रहेगा।
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल द्वारा बक्सर रेल डिपो में तैनात 8-व्हीलर टावर वैगन के आधुनिकीकरण की कवायद शुरू की है। इसका इस्तेमाल ओएचई (Overhead Equipment) की खराबी दूर करने में होता है।
रेलवे द्वारा टावर वैगन के हाइड्रोलिक लिफ्टिंग और स्विवलिंग प्लेटफॉर्म के लिए चेन्नई की विशेषज्ञ कंपनी के आधुनिक स्पेयर पार्ट्स की खरीद और कमीशनिंग की जा रही है।
इससे रेल पटरियों के ऊपर दौड़ने वाले ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) यानी हाई-टेंशन बिजली के तारों के त्वरित रखरखाव में सुविधा होगी। इसका लाभ नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन और अधिक सुगम बनाने के तौर पर मिलेगा।
आम यात्रियों के नजरिए से देखें तो इस तकनीकी सुधार से ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन में सुधार देखने को मिलेगा। वर्तमान समय में बक्सर रूट पर ओएचई में खराबी आने के बाद पारंपरिक या पुराने पड़ रहे टावर वैगनों की सीमित क्षमता के कारण सुधार कार्य में लंबा वक्त लग जाता है, जिससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रास्ते में ही खड़ी हो जाती हैं और आम यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
अब बक्सर डिपो के टावर वैगन संख्या 210081 में नए डायरेक्शन कंट्रोल वाल्व, आधुनिक सील किट और उन्नत हाइड्रोलिक होसेस जैसे कलपुर्जे लग जाने से रेलवे की तकनीकी टीम ऊंचे बिजली के तारों तक तेजी से पहुंच सकेगी और स्विवलिंग प्लेटफार्म की मदद से बिना किसी जोखिम के घूमकर त्वरित मरम्मत कर पाएगी।
इससे रेल दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और रूट पर ब्लाक का समय घटने से यात्री बिना किसी अनावश्यक देरी के अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकेंगे।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



