देश
नाबालिग से रेप केस: आसाराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
उच्चतम न्यायालय ने 2013 में नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में आसाराम की दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखने वाले राज्य उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली स्वयंभू बाबा आसाराम की याचिका पर मंगलवार को राजस्थान सरकार से जवाब मांगा।
न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा।
पीठ ने कहा, ‘हम अभी जमानत नहीं दे रहे हैं। राज्य की सुनवाई के अधीन हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या जमानत देने की गंभीर आवश्यकता है, जिस स्थिति में उनकी जान को खतरा है।
राजस्थान उच्च न्यायालय ने 27 मई को मामले में आसाराम की दोषसिद्धि को बरकरार रखा था, लेकिन उन्हें आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम के तहत सामूहिक बलात्कार और एक बच्चे पर यौन उत्पीड़न से संबंधित आरोपों से बरी कर दिया था।
आसाराम को 25 अप्रैल, 2018 को अपने आश्रम में एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराया गया था और उसे आईपीसी, पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के कई प्रावधानों के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



