उत्तर प्रदेश
नौकरी की तलाश में युवक संग नोएडा आई थी 19 साल की लड़की, PG में मिली लाश
दोस्त के साथ नौकरी की तलाश में आई थी युवती
मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को बरौला स्थित एक PG में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती अपनी एक दोस्त के साथ नोएडा आई थी. दोनों यहां प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रही थीं. जिस कमरे में युवती मृत मिली, वह उसकी दोस्त के कमरे के ठीक बगल में था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए.
धारदार हथियार से हत्या की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में युवती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है. हालांकि हत्या किसने की, इसकी वजह क्या थी और वारदात के समय कमरे में कौन मौजूद था, इन सवालों की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें
जांच के दौरान पुलिस को कुछ जरूरी सबूत मिलने की बात कही गई है. इन्हीं सबूतों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. फिलहाल पुलिस युवती की हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी है. हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



