बिहार-झारखंड
पत्थर की गेंदें, मिट्टी के खिलौने… बिहार में मिले प्राचीन सभ्यता के अवशेष, 10 सालों तक जारी रहेगी खुदाई
बलिराजगढ़ उत्खनन में प्राचीन संरचनात्मक अवशेष और वस्तुएं मिलीं।
अगले 10 वर्षों तक खुदाई जारी रहेगी, एएसआई कार्यालय बनेगा।
ईंटों की दीवारें, बर्तन, सिक्के, मिट्टी के खिलौने प्राप्त हुए।
राज्य ब्यूरो, पटना। मधुबनी जिला स्थित ऐतिहासिक बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल से अनेक बहुमूल्य संरचनात्मक अवशेष और प्राचीन वस्तुएं प्राप्त हुई हैं। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा कि बलिराजगढ़ में छह खाइयों में चल रही खुदाई में उल्लेखनीय प्रगति के लिए वह केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और मधुबनी जिला प्रशासन की सराहना करते हैं। अगले 10 वर्षों तक वहां उत्खनन होगा।
बलिराजगढ़ पुरातात्विक स्थल पर वर्तमान में चल रही खुदाई मुख्य रूप से दो हिस्सों- किले की दीवार और उसके दक्षिणी क्षेत्र में केंद्रित है। उत्खनन के दौरान प्राचीन ईंटों की दीवारें, सात परतों वाली ईंटों की संरचना, आंगन, फर्श, रिंग-वेल (कुआं) और विशेष जल निकासी प्रणाली के साथ सोख्ता गड्ढा आदि मिले हैं।
इसके साथ ही विभिन्न आकृतियों के बर्तन, सिक्के, मुहरें, मिट्टी की मूर्तियां, खिलौने और पत्थर की गेंदें भी मिली हैं, जो इस क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक चरणों और प्राचीन समृद्ध जीवनशैली को दर्शाती हैं।
ASI खोलेगा ऑफिस
संजय कुमार झा, जो पर्यटन, परिवहन तथा संस्कृति संबंधी संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष भी हैं, ने बलिराजगढ़ में हो रही खुदाई की प्रगति के संबंध में शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव से बात की।
सचिव द्वारा उन्हें बताया गया कि मंत्रालय बलिराजगढ़ में आगामी 10 वर्षों तक निरंतर खुदाई कराने, वहां एएसआई का कार्यालय खोलने और एक संग्रहालय के निर्माण पर आगे की कार्रवाई कर रहा है।
संजय कुमार झा ने इस सिलसिले में गत 19 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर ”बलिराजगढ़” के संरक्षण और वैज्ञानिक उत्खनन के संबंध में विस्तृत चर्चा की थी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

