Connect with us

बिहार-झारखंड

‘पीछे हट जाओ; नहीं तो ठोक दूंगा’, भरत तिवारी ने भोजपुर पुलिस को इसी अंदाज में दी थी धमकी

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौंटी गांव निवासी आरोपित भरत तिवारी का पुलिस को धमकाने वाला एक वीडियो एक दिन पूर्व मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

पहले दिन वायरल वीडियो के दौरान पुलिस टीम संयम बरतती रही और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही।

बैरंग लौटी पुलिस टीम

हालांकि, उस दिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी और टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। उस दिन वायरल वीडियो में वह हाथ में पिस्टल लेकर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के सामने खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा था।

वायरल वीडियो में भरत तिवारी एक अर्धनिर्मित मकान में चौकी पर बैठा नजर आ रहा था। उसके हाथ में पिस्टल था, जबकि सामने कुर्सी पर थानाध्यक्ष बैठे हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस टीम भी आसपास मौजूद थी।

‘पीछे हट जाओ, नहीं तो ठोक दूंगा’

इसी दौरान एक जवान बंदूक लेकर उसकी ओर बढ़ता था। जवान को अपनी तरफ आते देख भरत तिवारी पिस्टल लेकर खड़ा हो गया था और धमकी भरे अंदाज में कहने लगा था कि, “पीछे हट जाओ, नहीं तो ठोक दूंगा।”

स्थिति बिगड़ती देख उसकी मां बीच-बचाव कर रही थी और पुलिस से गोली नहीं चलाने की गुहार लगा रही थी। वहीं, थानाध्यक्ष भी जवान को पीछे हटने का इशारा करते दिखाई दे रहे थे।

‘मुझे पिस्टल चमकाना आता है’

भरत तिवारी बोल रहा था कि “पिस्टल अंदर रखो, मुझे पिस्टल चमकाना आता है। बदमाश पिस्टल देखकर भाग जाते हैं।”

इस दौरान उसकी मां लगातार उससे हथियार नीचे रखने को कह रही थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। उल्टे पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कह रहा था कि रास्ते से हट जाओ, नहीं तो ठोक दूंगा। वह लगातार आक्रामक रवैया अपनाते दिख रहा था और बाहर खड़े पुलिसकर्मी पर गुस्सा जाहिर कर रहा था।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending