राज्य
प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च पर BJP का सवाल, कह- करोड़ों के ‘खेल’ और AI बॉट्स की जांच करे ED
बांकीपुर में जन सुराज पार्टी (जसुपा) के प्रत्याशी प्रशांत किशोर (पीके) के चुनावी खर्च और प्रचार के तरीके को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि पीके अब तक कई करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।
उन्होंने फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट बनाकर इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान किए जाने का भी दावा किया।
शाहनवाज ने उठाए चुनावी खर्च पर सवाल
शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि सिंपल सेंस एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और न्यूज लाइटहाउस एलएलपी जैसी कंपनियों के जरिए प्रचार किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन कंपनियों का संबंध पीके से है। भाजपा नेता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ईडी से धन के स्रोत की जांच कराने की मांग
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव प्रचार में खर्च किए जा रहे धन के स्रोत की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मामले की जांच कराने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने चुनावी खर्च और प्रचार से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की आवश्यकता जताई।
विदेशों से संचालित अकाउंट को लेकर भी आरोप
मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि विदेशों से संचालित अकाउंट के जरिए बिहार के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे अकाउंट से नेताओं के विरुद्ध अभद्र भाषा का भी उपयोग हो रहा है। भाजपा ने इंटरनेट मीडिया पर चल रहे इस तरह के नेटवर्क की जांच की मांग की।
निर्वाचन आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
इससे पहले मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पटना में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने पीके पर कथित रूप से चुनावी खर्च की निर्धारित सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही फर्जी कंपनियों के माध्यम से धन खर्च करने की भी जांच की मांग की।
फर्जी अकाउंट और बाट नेटवर्क की जांच की मांग
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट और बाट नेटवर्क के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया।
प्रतिनिधिमंडल में विधायक जीवेश मिश्रा, जनक राम, राकेश ठाकुर और दानिश इकबाल शामिल थे। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



