उत्तराखंड
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल को कस्टडी में लेकर BKTC कार्यालय पहुंची पुलिस; पांच कर्मचारी देहरादून तलब
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को कस्टडी रिमांड पर लेकर मंगलवार को पुलिस बदरीनाथ पहुंची। आरोपी को बदरीनाथ थाने से सीधे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रोटोकॉल कार्यालय लाया गया, जहां अलमारी और पूरे कार्यालय कक्ष की गहन तलाशी ली गई। हालांकि पहले दिन की कार्रवाई में पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका।
न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर की अदालत ने सोमवार को पुलिस के आवेदन पर मुख्य आरोपी को कस्टडी रिमांड में देने की मंजूरी दी थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम जिला कारागार पुरसाड़ी से प्रमोद नौटियाल को लेकर अपराह्न 4:40 बजे बदरीनाथ थाने पहुंची। शाम करीब सात बजे आरोपी को बीकेटीसी के प्रोटोकॉल कार्यालय ले जाया गया, जहां पुलिस ने आरोपी की मौजूदगी में अलमारी खुलवाकर जांच की और कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। करीब 15 मिनट तक चली कार्रवाई के बाद आरोपी को दोबारा थाने ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के लिए आरोपी को बुधवार को देहरादून भी ले जा सकती है। फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच जारी है। मुख्य आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बड़ी राहत: बुग्यालों में नाइट स्टे पर लगी रोक आठ साल बाद हटी, पर्यटक रूपकुंड की कर सकेंगे ट्रेकिंग
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



