राज्य
बांकीपुर उपचुनाव में उतरे टीचर और मजदूर, दोनों के खाते में सिर्फ ₹500; मुकाबले में करोड़पति कैंडिडेट
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Byelection 2026) में एक तरफ जन सुराज के प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) और राजद की रेखा गुप्ता (RJD Rekha Gupta) जैसे करोड़पति प्रत्याशियों की दांव साख पर है, तो वहीं दूसरी ओर मजदूर और ट्यूशन टीचर भी सियासी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बांकीपुर में पहली बार चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की संपत्ति 96 करोड़ से अधिक की है। वहीं, राजद की रेखा गुप्ता भी करोड़ों की जमीन की मालिक हैं। वहीं, अब इनको चुनौती देने के लिए मैदान में उतरे हैं मजदूर-बुनकर रामबाबू प्रसाद और प्राइवेट ट्यूटर मृत्युंजय कुमार।
रामबाबू के पास सिर्फ 5000 रुपये कैश
बांकीपुर में सियासी ताल ठोक रहे 40 वर्षीय रामबाबू प्रसाद ने अपने चुनावी हलफनामे में यह दावा किया है कि उनके पास सिर्फ 10000 रुपये कैश है। वहीं, उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 506 रुपये हैं। रामबाबू प्रसाद की पत्नी के पास सिर्फ 5000 रुपये कैश है। उनके बैंक अकाउंट में 105 रुपये हैं।
रामबाबू प्रसाद बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्होंने बिहार बोर्ड से 10वीं तक पढ़ाई की है। वह मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं। रामबाबू के पास खुद के नाम कोई जमीन भी नहीं है।
खास बात यह है कि रामबाबू ने चुनावी हलफनामे में यह भी दावा किया है कि वह राष्ट्रीय गरीब दल के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनावी मैदान में ट्यूशन टीचर
अब बात करते हैं ट्यूशन टीचर मृत्युंजय कुमार की। इनकी उम्र 30 वर्ष है। इन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया है कि इनके पास कैश सिर्फ 50000 रुपये हैं और बैंक अकाउंट में 500 रुपये हैं। इनके पास कोई जमीन भी नहीं है।
मृत्युंजय कुमार ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि यह प्राइवेट ट्यूटर हैं। मृत्युंजय कुमार ने मगध यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त SSSGS कॉलेज, अरवल से ग्रेजुएशन किया है।
प्रशांत किशोर की संपत्ति पर एक नजर:
- प्रशांत किशोर के पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी डॉक्टर पत्नी (जाह्नवी दास) के पास उनसे कहीं ज्यादा 99.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
- प्रशांत किशोर ने खुद की कमाई से जो अचल संपत्ति बनाई है, उसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 59.25 करोड़ रुपये है।
- खुद की बनाई प्रॉपर्टी के अलावा, उन्हें विरासत में भी संपत्ति मिली है जिसका मौजूदा मूल्य लगभग 14.62 करोड़ रुपये है।
- आयकर रिटर्न (2024-25) के मुताबिक उनकी सालाना आय 58.45 लाख रुपये है। (यह आय ‘जन सुराज पार्टी’ को 10 करोड़ रुपये का दान देने के बाद की है)।
- प्रशांत किशोर पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों का लगभग 5.77 करोड़ रुपये का कर्ज है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



