राज्य
बिहार को 11464 करोड़ रुपये की सौगात, CM सम्राट ने कहा- हर जिले में एक उद्योग लगाने का लक्ष्य
राज्य में पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना कर कृषि आधारित उद्योगों को नई गति दी जाएगी। प्रतिदिन 15 से 18 घंटे काम कर बिहार को समृद्ध राज्य बनाना है। प्रत्येक जिले में एक-एक उद्योग लगाने की दिशा में काम करना है।
20 नवंबर तक पांच लाख करोड़ के इनवेस्टमेंट लाना है। राज्य में पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) मोड में सड़क, इंडस्ट्रीज और मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहीं।
वे अपनी सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर बीआइटी मेसरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए 11,464 करोड़ रुपये की लागत से 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, उद्योग, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और राज्य के संतुलित एवं समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री खुद को बताया जनता का सेवक
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार बिहार की जनता की सरकार है, हम आपके सेवक हैं। बिहार की जनता ने जो भरोसा जताया है, उनके कल्याण तथा सपने को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे। इन 100 दिनों का प्रत्येक निर्णय जनहित, सुशासन तथा बिहार के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिए हम लोग संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। 14 करोड़ बिहारवासी कैसे आत्मनिर्भर हों, बिहार विकसित राज्य बने इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।
गिनाए NDA सरकार के काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक राज्य में सिर्फ 278 डिग्री कॉलेज थे। बीते दिनों हमलोगों ने एक ही दिन में राज्य में 211 डिग्री कॉलेज की शुरूआत की। 551 स्कूलों को मॉडल बनाया गया है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में 60-70 के दशक में सिर्फ पटना के कंकड़बाग में टाउनशिप विकसित किया गया था। हमलोगों ने राज्य में 12 टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया है, इस पर तेजी से काम चल रहा है। पुराने गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने को लेकर सरकार काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित एक पत्रिका एवं काफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। साथ ही परिवहन विभाग, उद्योग विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण नीतियों पर आधारित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। 100 दिन की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो फिल्म दिखायी गई।
कई कंपनियों से हुआ MOU
मुख्यमंत्री के समक्ष सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग तथा माइक्रोसाफ्ट के बीच समझौता ज्ञापन कर आदान-प्रदान किया गया। साथ ही डेरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग तथा एचपीसीएल एवं आइओसीएल के बीच भी समझौता ज्ञापन कर आदान-प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फिजीशियन, आर्थोपेडिक्स, फार्मासिस्ट के चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव तथा ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने भी संबोधित किया।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



