राज्य
बिहार बंद के बाद बड़ा एक्शन: 423 छात्र हिरासत में, सिवान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को छात्र संगठनों के बिहार बंद के दौरान राज्यभर से 423 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों की पुलिस मुख्यालय स्तर से लगातार निगरानी की जाती रही। देर शाम तक सभी जिलों से बंद और प्रदर्शन से संबंधित रिपोर्ट भी तलब की गई।
सिवान में उपद्रव के बाद इंटरनेट पर रोक
सिवान में हुए उपद्रव के बाद गृह विभाग ने जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बाधित करने का निर्णय लिया।
आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 25 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे से 26 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे तक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर रोक लगाई गई है।
फेसबुक से यूट्यूब तक सभी प्लेटफॉर्म बंद
इस अवधि में फेसबुक, वाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत सभी तरह के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर रोक रहेगी।
इसके अलावा बैंकिंग, रेलवे और सरकारी इंटरनेट सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की ब्राडबैंड कम्युनिकेशन सर्विस भी बाधित रहेगी। यह निर्णय सिवान के डीएम और एसपी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में हटाई गई रोक
इसके पूर्व गृह विभाग ने मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद के कुछ क्षेत्रों में भी इंटरनेट सेवा बाधित की थी।
हालांकि वहां स्थिति सामान्य होने के बाद शुक्रवार की देर रात इंटरनेट सेवा पर लगी रोक वापस ले ली गई।
बिहार बंद के दौरान पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों की स्थिति पर नजर रखी गई और अधिकारियों से लगातार जानकारी ली जाती रही।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



