राज्य
भोजपुर में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, आधा दर्जन बच्चे और ड्राइवर घायल
भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सकड्डी-नासरीगंज हाईवे पर कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने एक निजी स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार आठ बच्चों में आधा दर्जन घायल हो गए।
इनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में वैन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूल वैन में सवार बच्चे डर के मारे रोने-चिल्लाने लगे।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कोईलवर पहुंचाया।
घायलों में अंकुश (5) और खुशी (6), दोनों पिता राजू शर्मा तथा गोलू (5), पिता मन्नू राय शामिल हैं। वहीं प्रताप (6), प्रिंस (5), पिता संतोष राय और रिशु (6), पिता गजाधर को भी चोटें आईं।
सभी कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव के निवासी बताए जाते हैं। घायल बच्चे नर्सरी और एलकेजी के छात्र हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों को घर भेज दिया गया।
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूल वैन चालक सुनील पांडेय को सीएचसी कोईलवर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया।
टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार
घटना के बाद बालू लदा ट्रक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



