मध्य प्रदेश
मंदसौर में नींव खोदते ही निकला ‘खजाना’, सैकड़ों ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिले; बंटवारे के विवाद से खुला राज
मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र के बड़खेड़ी गांव में मकान की नींव की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर दबे ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिलने से सनसनी फैल गई। सिक्कों पर ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम की छवि अंकित है। शुरुआत में इस मामले को छिपाकर सिक्कों के बंटवारे की कोशिश की गई, लेकिन श्रमिकों और मकान मालिक के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद हुआ तो जमीन से निकले इस ‘खजाने’ का राज पुलिस तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, मकान निर्माण के लिए कराई जा रही नींव की खुदाई के दौरान 26 अगस्त को श्रमिकों को बड़ी संख्या में चांदी के पुराने सिक्के मिले थे। बताया जा रहा है कि जमीन से करीब 700 से 800 सिक्के निकले थे।
सिक्के मिलने के बाद श्रमिकों और मकान मालिक के बीच इनके बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर आठ सितंबर को पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब तक 144 ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के जब्त किए हैं।यह वीडियो भी देखें
सिक्के बेचकर मिले 2.38 लाख रुपये भी जब्त
पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ सिक्कों को पहले ही बेच दिया गया था। पुलिस ने सिक्कों की बिक्री से प्राप्त 2.38 लाख रुपये की राशि भी जब्त कर ली है।
भानपुरा थाना प्रभारी विनय बुंदेला के अनुसार, जमीन की खुदाई में मिले इन पुराने सिक्कों की जानकारी पुलिस को नहीं देकर उन्हें आपस में बांटने और बेचने की कोशिश की गई। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
मकान मालिक समेत चार लोगों पर प्रकरण
पुलिस ने मामले में दो आरोपितों जीतमल बैरागी और मकान मालिक प्रेम सिंह भाटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा दो अन्य श्रमिकों को भी मामले में आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने कई सिक्के पाटन, इंदौर और अन्य शहरों में बेच दिए हैं।
2 से 3 हजार रुपये में बिके सिक्के
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि ब्रिटिशकालीन चांदी के इन सिक्कों को बाजार में करीब दो से तीन हजार रुपये प्रति सिक्का तक बेचा गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने सिक्के कहां-कहां बेचे गए और उन्हें खरीदने वाले लोग कौन हैं।
जमीन की नींव से निकले इन सिक्कों की वास्तविक संख्या और ऐतिहासिक महत्व का आकलन भी जांच का अहम हिस्सा रहेगा। पुलिस अन्य सिक्कों की बरामदगी और मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



