मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: लड़के से दोस्ती से इनकार पर चार लड़कियों ने की छात्रा की पिटाई, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
मध्य प्रदेश के सतना में कॉलेज छात्रा पर एक छात्र से दोस्ती करने का दबाव डाला गया। जब छात्रा ने इससे इनकार किया, तो चार अन्य लड़कियों ने साजिश के तहत सुनसान जगह पर ले जाकर बुरी तरह पीटा।
आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और इसके जरिए पीड़िता को लड़के से बात करने के लिए ब्लैकमेल करने लगीं।
यह खौफनाक घटना 6 अगस्त को हुई थी, लेकिन इसका खुलासा एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद तब हुआ, जब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद 19 वर्षीय पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सतना के कोलगवां थाने में जाकर पुलिस से मदद मांगी और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
साजिश के तहत खेत में ले जाकर की मारपीट
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता को उसकी एक परिचित लड़की ने किसी काम के बहाने बाजार बुलाया था। इसके बाद स्कूटी पर बैठाकर खेत में ले गई, जहां तीन अन्य लड़कियां पहले से ही उसका इंतजार कर रही थीं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वहां पहुंचते ही उन चारों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और खेत में ही मारपीट शुरू कर दी।
इस हमले के पीछे का कारण बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लड़कियां उस पर एक खास लड़के से बात करने और दोस्ती करने का लगातार दबाव बना रही थीं। इनकार करने पर न सिर्फ उसे पीटा गया, बल्कि एक वीडियो कॉल के जरिए उस लड़के से माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया गया।
आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना का जिक्र किसी से किया, तो वे मारपीट का वीडियो सार्वजनिक कर देंगी। शिकायत के मुताबिक, धमकियों के बावजूद आरोपियों ने क्लिप को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता को भारी मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इनमें सार्वजनिक स्थान पर या उसके आस-पास अश्लील शब्दों का प्रयोग करने (धारा 296 बी), जानबूझकर चोट पहुंचाने (धारा 115-2), गंभीर नुकसान की आपराधिक धमकी देने (धारा 351-3) और समान इरादे से कार्य करने (धारा 3-5) के तहत कार्रवाई की गई है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



