मध्य प्रदेश
21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक… इंदौर क्राइम ब्रांच ने 3 करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अपने विशेष अभियान ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई करते हुए ललित नाम के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे ऋषि सुतार के नाम से भी जाना जाता है।
इस गिरोह का काम करने का तरीका और ठगी का पैमाना इतना बड़ा था कि पुलिस भी हैरान है। जब पुलिस ने ललित को गिरफ्तार किया, तो उसके पास से धोखाधड़ी में इस्तेमाल होने वाले कई अहम दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 बैंक पासबुक, 20 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड और 7 क्यूआर कोड के साथ-साथ एचपी कंपनी का एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन सभी चीजों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोगों को ठगने और पैसों की हेराफेरी के लिए किया जा रहा था।
ग्यारह राज्यों में फैला था जाल
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, जब बरामद किए गए बैंक खातों की जानकारी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर खंगाली गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इन बैंक खातों का इस्तेमाल करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की रकम इधर-उधर करने के लिए किया गया था।
इस नेटवर्क के तार मध्य प्रदेश से बाहर निकलकर देश के 11 राज्यों तक फैले हुए थे, जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार शामिल हैं।
जांच में यह भी पता चला है कि इन खातों के खिलाफ पहले से ही 46 अलग-अलग शिकायतें दर्ज हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, ये शातिर ठग एपीके फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी और अन्य ऑनलाइन फाइनेंसियल ठगी को अंजाम देते थे।
चार लाख का लालच देकर म्यूल अकाउंट से खेल
ठगों का एक बड़ा हथियार म्यूल अकाउंट यानी किराए के बैंक खाते होते हैं। इसी सिलसिले में विजयनगर तथा कनाडिया पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई की है। विजयनगर पुलिस ने अरबाज खान, अनस अहमद, नदीम खान और सलमान मुल्तानी सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
इन लोगों को एटूजेड कार एंड डील के नाम से एक चालू खाता खुलवाने के लिए 4 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था, जिसमें से 20 हजार रुपये तुरंत और बाकी 3 लाख 80 हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई थी।
फर्जी खातों के जरिए दूसरे राज्यों में पैसों की हेराफेरी
वहीं, कनाडिया इलाके में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां विवेक गोयल और अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, विवेक ने अरुण को पैसों का लालच देकर उसके नाम पर एक फर्जी खाता खुलवाया था।
इस खाते का इस्तेमाल मुख्य रूप से दूसरे राज्यों में ठगी के पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने इन सभी मामलों में साइबर क्राइम से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और इस विशाल नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



