मध्य प्रदेश
‘मां के कहने पर लगाया था आरोप…’, DNA रिपोर्ट से पलट गया केस; MP हाई कोर्ट ने रद की रेप के आरोपी की सजा
एक डीएनए टेस्ट से पता चला कि रेप पीड़िता के नवजात बच्चे का पिता वह व्यक्ति नहीं था जिसे उसके साथ रेप का दोषी ठहराया गया था। इस आधार पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उसे बरी कर दिया।
हाई कोर्ट ने कहा, “इस मामले में साइंटिफिक रिपोर्ट पीड़िता समेत सभी गवाहों के बयानों की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद लगती है।” जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने 17 सितंबर को दिए अपने फैसले में सिवनी सेशंस कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल की कठोर कैद की सजा को रद कर दिया।
डीएनए जांच में क्या पाया गया?
एफएसएल रिपोर्ट में पाया गया कि पीड़िता, बच्चे और आरोपी के ब्लड सैंपल से मिले डीएनए में मां और बच्चे के बीच तो मैच मिला लेकिन आरोपी और नवजात बच्चे के बीच कोई मैच नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि इस नतीजे ने रेप के आरोप को कमजोर कर दिया।
पीड़िता भी अपने बयान से पलटी
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान और बाद में कोर्ट में उस व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन जिरह के दौरान उसने कहा कि उसकी मां ने ही उसे उस व्यक्ति का नाम लेने के लिए कहा था।
हालांकि अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि उस व्यक्ति ने घर में जबरन घुसपैठ की थी लेकिन किसी भी गवाह ने ऐसा नहीं कहा। बल्कि उन्होंने बताया कि वह अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

