Connect with us

देश

मुंबई के कांदिवली में एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग, 11 लोगों को बचाया गया

मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि परिसर से ग्यारह लोगों को बचाया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कांदिवली स्टेशन रोड पर अभिराई होटल में सुबह चार बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी इमारत धुएं से भर गई थी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने दूसरी मंजिल पर एक लॉजिंग हाउस से सीढ़ियों के जरिए 11 लोगों को बचाया।

उन्होंने बताया कि आग बिजली के तारों और प्रतिष्ठानों, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस और वाणिज्यिक इमारत के एल्यूमीनियम और प्लास्टिक की सजावटी चादरों तक सीमित थी।

अधिकारी ने कहा, “आग में कोई घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम चार गाड़ियां और दमकल की अन्य गाड़ियां तैनात की गईं और सुबह छह बजकर सात मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *