राज्य
मुजफ्फरपुर में दादर पुल के पिलर कमजोर, अब नई तकनीक से मिलेगी नई जिंदगी
मुजफ्फरपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले दादर पुल की सेहत अब चिंता का विषय बन गई है। तकनीकी जांच में इसके कई पिलर कमजोर और क्षतिग्रस्त पाए गए हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि पुल को बंद करने के बजाय अत्याधुनिक ईपाक्सी और कार्बन फाइबर तकनीक से नई मजबूती देने की तैयारी शुरू हो गई है। दावा है कि इस मरम्मत के बाद पुल की उम्र 15 से 20 साल तक बढ़ सकती है।
बता दें कि दादर पुल के पिलर की मजबूती का शुक्रवार को पुल निर्माण निगम की तकनीकी टीम ने आकलन किया। इस दौरान देखा गया कि पिलर कहां-कहां से कमजोर और क्षतिग्रस्त हो रहा है।

कई जगहों पर पिलर का प्लास्टर उखड़ा हुआ मिला। पुल निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो पिलर कमजोर हुआ है। इसकी मरम्मत की आवश्यकता है। ईपाक्सी तकनीक के जरिए पिलर को मजबूत किया जाएगा।
इस तकनीक में क्षतिग्रस्त हिस्सों को इंजेक्ट कर उसकी दरारें भरी जाती हैं। इससे इसकी मजबूती 15-20 साल बढ़ जाती है। सरिया में भी जंग नहीं लगता है और नया जितना मजबूत हो जाता है। इसके अलावा पुल की मरम्मत कार्बन फाइबर तकनीक से की जाएगी।
यह एक प्रकार की परत होती है, जो पुल की लाइफ को बढ़ाने और मजबूत करने का काम करेगी। दादर पुल के ग्राउंड लेबल की मरम्मत की बात कही गई है। तकनीकी टीम ने ग्राउंड लेबल का भी जायजा लिया।
यह भी कमजोर पाया गया। इसकी भी मरम्मत कराई जाएगी। हालांकि अभी तक भारी वाहनों का परिचालन बंद नहीं किया गया। पुल के दोनों छोर पर लोहे का खंभा लगाकर छोड़ दिया गया है।
इसके ऊपर लोहे का पाइप नहीं लगाई गई है। पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार जांच पूर्ण होने के बाद एक से दो दिनों के अंदर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया जाएगा।
माड़ीपुर आरओबी का भी लिया जायजा
तकनीकी टीम ने माड़ीपुर आरओबी का भी जायजा लिया। इसका पिलर ईंट पर बना हुआ है। यह कई जगहों पर अधिक क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालांकि इस आरओबी से भारी वाहनों का परिचालन बहुत कम होता है। लेकिन इसपर भी बैरिकेडिंग का काम किया जाएगा।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



