उत्तर प्रदेश
यूपी में बिजली संकट पर CM योगी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे सप्लाई का दिया आदेश, लापरवाही पर दो अफसर हुए सस्पेंड
Yogi Adityanath Strict On Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. बढ़ती शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिसके बाद यूपीपीसीएल ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने शहरों और गांवों में तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.
गांवों में 18 घंटे बिजली देने के निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपीपीसीएल ने शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. साथ ही बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में तैनात किया गया है. लखनऊ में 22 अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को रात 9 बजे से 1 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.
शिकायतों के तुरंत समाधान पर जोर
बिजली विभाग ने 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही किसी भी फॉल्ट की स्थिति में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 14 जिलों के अधिकारियों को भी ब्रेकडाउन होने पर तत्काल सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



