राज्य
रतलाम में होमगार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से भागे सात बाल अपचारी, छह को पकड़ा; एक की तलाश जारी
रतलाम जिले के बिरियाखेड़ी स्थित शासकीय बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शनिवार रात सात बाल अपचारी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से मारपीट की और मुख्य द्वार से निकलकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने छह बाल अपचारियों को नामली के पास से अभिरक्षा में ले लिया। वहीं, एक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
होमगार्ड पर हमला कर मुख्य गेट से निकले
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक होमगार्ड सैनिक चंद्रकांत शर्मा चैनल गेट के पास ड्यूटी के दौरान सो रहे थे। इसी दौरान बाल अपचारियों ने उन पर हमला कर दिया और मौका पाकर मुख्य द्वार से फरार हो गए। घटना के बाद सुधार गृह में हड़कंप मच गया और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संभावित ठिकानों और रास्तों पर सर्चिंग शुरू की। कई घंटे की तलाश के बाद छह बाल अपचारी रतलाम से करीब 15 किलोमीटर दूर नामली के पास पुलिस के हाथ लग गए।
15 से 17 साल उम्र, गंभीर अपराधों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार फरार होने वाले सभी बाल अपचारी 15 से 17 वर्ष की उम्र के हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, मादक पदार्थों की तस्करी और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं।
छह बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेने के बाद पुलिस अब फरार सातवें बाल अपचारी की तलाश में जुटी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा
एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना के बाद सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फरार बाल अपचारी को जल्द अभिरक्षा में लेने की कोशिश में जुटी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



