मध्य प्रदेश
रीवा के अस्पताल में सुंदर महिला के शव से किया जाता है दुष्कर्म; कांग्रेस विधायक का गंभीर आरोप; सांसद बोले- यह कुंठित मानसिकता
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बीच सेमरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने दावा किया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई जाने वाली सुंदर महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन बोला- आरोप मनगढ़ंत
उनके इस आरोप को अस्पताल अधीक्षक डा प्रियंक शर्मा ने पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि पूरा अस्पताल और मर्चुरी परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है। बिना किसी ठोस सबूत के अस्पताल की छवि खराब करने की कोशिश निंदनीय है। उन्होंने विधायक से सबूत पेश करने की मांग की है।
कुंठित मानसिकता के लोग देते हैं ऐसे बयान : जनार्दन मिश्रा
खूबसूरत महिला मरीजों की लाश के साथ दुष्कर्म संबंधी कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बयान पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने विधायक के बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कुंठित मानसिकता के लोग ही इस तरह के अनर्गल बयान देते हैं। जो आत्माएं अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में भी इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। मृत लोगों के बारे में इस तरह की बातें सुनकर उनके स्वजन को कितना कष्ट होता होगा, यह समझना चाहिए। यदि ऐसे आरोप लगाए जाते हैं तो उनके पीछे तथ्य और प्रमाण होने चाहिए।
जच्चा-बच्चा की हुई थी मौत
बता दें कि पिछले दिनों संजय गांधी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गईं कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। स्वजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। कल्पना का एक वीडियो भी बहुप्रसारित हुआ था जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि ए बाबू, बचा लो, ये लोग हमको मार डालेंगे।
युवा कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन
इस मामले में अस्पताल के दो डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई की गई है। छह सदस्यीय समिति मामले की जांच कर रही है। वहीं युवा कांग्रेस ने रविवार और मंगलवार को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के रीवा स्थित आवास का घेराव भी किया। कांग्रेस उनका इस्तीफा मांग रही है। इस बीच विधायक ने यह गंभीर आरोप लगाया है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने उठाए सवाल
अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और नवजात शिशु की मौत के मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व देवतालाब से भाजपा विधायक गिरीश गौतम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि कल्पना मिश्रा को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में पदस्थ डाक्टर निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस न करें, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरकार की है। इस पर प्रभावी रोक लगाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिलना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



