राज्य
लखीसराय में मिला माओवादियों का पुराना जखीरा, जंगल से 2 राइफल बरामद
चानन प्रखंड के पुराना बरमसिया गांव के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा वर्षों पहले छिपाकर रखी गई दो जीर्ण-शीर्ण 3.3 बोर की राइफल बरामद की गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को बन्नूबगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए बी-स्तरीय विशेष सर्च अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद हथियार घने जंगल में लावारिस अवस्था में छिपाकर रखे गए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सक्रिय नक्सली गतिविधियों के दौर में इन हथियारों को किसी बड़ी वारदात की तैयारी के उद्देश्य से छिपाया गया था।
हालांकि लखीसराय जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र से नक्सल मुक्त घोषित होने, कई हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने तथा अनेक उग्रवादियों के आत्मसमर्पण के बाद ये हथियार वर्षों तक जंगल में पड़े रहने से पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।
थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि बरामद दोनों राइफलों को जब्त कर लिया गया है। मामले में लावारिस हथियार बरामदगी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में समय-समय पर सर्च अभियान जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार, विस्फोटक या अन्य सामग्री बरामद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



