उत्तर प्रदेश
विनोद साहनी के छोटे भाई ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, गोरक्षपीठ का नाम लेकर कह दी ये बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुए विनोद सहनी हत्याकांड ने राज्य की सियासत को पूरी तरह से गरमा दिया है. 45 साल के विनोद सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस खौफनाक मामले में अब मृतक विनोद के भाई विनय कुमार सहनी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि उनका परिवार और हत्या के आरोपी दोनों ही बीजेपी के वोटर हैं, फिर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. मृतक के भाई ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है.
सीएम योगी से न्याय की मांग
मृतक विनोद के छोटे भाई विनय कुमार ने बताया कि उनका भाई हमेशा मछुआरों की आवाज मजबूती से उठाता था. इसी वजह से गांव के कुछ विरोधी लोग उनसे बहुत नफरत करते थे. विनय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरक्षपीठ का नाम लेते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होना चाहिए. पीड़ित परिवार ने सरकार से साफ मांग की है कि आरोपियों का तुरंत एनकाउंटर हो, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए.
पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी
विनोद के भाई का गंभीर आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उन्हें पहले से लगातार धमकियां दे रहे थे और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन आरोपियों शुभम, सुभाष और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष शंकर चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी को सस्पेंड भी कर दिया गया है. लेकिन मृतक के भाई का कहना है कि पुलिस वालों को सस्पेंड करने से उनके भाई की जान वापस नहीं आएगी और वह पुलिस की इस कार्रवाई से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं.
हत्याकांड पर गरमाई यूपी की सियासत
आपको बता दें कि बर्तन की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय विनोद पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उस समय धारदार हथियार से हमला हुआ था, जब वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. गुरुवार को लखनऊ के केजीएमयू में उनकी मौत हो गई. इसके बाद यूपी में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद खुद धरने पर बैठ गए. वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक के बेटे से फोन पर बात कर मदद का भरोसा दिया है. इसके अलावा गोंडा जा रहे कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने बीच रास्ते में बाराबंकी में ही रोक लिया.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

