राज्य
पटना में भीषण गर्मी के बीच छात्रों को राहत, 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी
जिले में भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
कलेक्टर के आदेश में बताया गया है कि जिले में बढ़ते तापमान से छात्रों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसके चलते जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 तक छात्रों की छुट्टी रहेगी। यह आदेश 29 जून से 30 जून तक लागू रहेगा।
पटना समेत पूरे बिहार में भारी गर्मी पड़ रही है। पटना का तापमान रविवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 30 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा में तेजी आने के आसार है।
मौसम में बदलाव आने के कारण मौसम विज्ञानी भी हैरान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



