राज्य
बिहार के बाहर भेजा जा सकेगा इथेनॉल, सम्राट कैबिनेट से जल्द मिलेगी मंजूरी
बिहार में होने वाले इथेनॉल को अब पेट्रोलियम के अलावा अन्य उद्योगों के इस्तेमाल के लिए भी बाहर भेजा जा सकेगा। उद्योग विभाग की मांग के बाद इसका निर्णय लिया गया है।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बिहार से इथेनॉल बाहर भेजने की छूट देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है। इसे वित्त विभाग को भेजा गया है। वित्त विभाग से सहमति के बाद कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रदेश में होने वाले इथेनॉल में 12 कंपोनेंट (विकारक) मिलाकर उसे दूसरे प्रदेश भेजने की अनुमति दी जाएगी ताकि इसका इस्तेमाल शराब बनाने में न किया जा सके।
राज्य सरकार के इस निर्णय से इथेनॉल प्लांट को फायदा होगा। उनके उत्पादन के लिए बड़ा बाजार मिल सकेगा। किसानों को भी लाभ मिलेगा।
इथेनॉल संयंत्रों के हित में फैसला
अभी पेट्रोलियम कंपनियों के लिए निर्धारित इथेनॉल कोटा कम रहने से राज्य में इसका उत्पादन कम हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के लिए इथेनॉल का कोटा उत्पादन से कम रहने के कारण कई इथेनॉल प्लांट पर संकट आ गया है।
इस कारण ही उद्योग विभाग ने मद्य निषेध विभाग से अन्य उद्योगों के लिए इथेनॉल बाहर भेजने की अनुमति देने का आग्रह किया था। बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से इथेनॉल में बिना कंपोनेंट मिलाए इथेनॉल लाने और ले जाने की छूट नहीं है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



