Connect with us

उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: पीएम मोदी और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, फर्जी हिंदू नाम से बना रखी थी आईडी

मुजफ्फरनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी जिले के तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर खुर्द से की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान 23 वर्षीय अहमद के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर हिंदू नाम “आकाश” से फर्जी आईडी बना रखी थी, जिसके माध्यम से वह आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट साझा करता था।

फर्जी हिंदू नाम से करता था सोशल मीडिया गतिविधियां

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मुस्लिम होते हुए खुद को हिंदू बताकर सोशल मीडिया पर सक्रिय था और जानबूझकर ऐसी सामग्री साझा कर रहा था, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा सके। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी यह कहते हुए दिख रहा है कि उससे गलती हो गई और भविष्य में वह ऐसा दोबारा नहीं करेगा।

पीएम और सीएम के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की थीं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

YashoRaj IT Solutions
Advertisement

Instagram

Facebook

yashoraj infosys, Best Web design company in patna 8

YashoRaj IT Solutions

Trending