राज्य
मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर को मिली मंजूरी, पहले फेज के लिए 6.19 करोड़ स्वीकृत
बुद्ध और राम सर्किट की तर्ज पर अब मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर का भी कायाकल्प होने जा रहा है। राज्य सरकार ने बहुप्रतीक्षित बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर योजना को औपचारिक स्वीकृति दे दी है।
पहली किस्त हुई जारी
पर्यटन विभाग ने पहले चरण के विकास कार्यों के लिए 6.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें से दो करोड़ रुपये की पहली किस्त तुरंत जारी भी कर दी गई है।
इस पूरी महात्वाकांक्षी परियोजना को 12 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण और सौंदर्यीकरण का जिम्मा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपा गया है।
काशी विश्वनाथ जैसी भव्यता
पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंदिर का विकास वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।
साहू पोखर का सौंदर्यीकरण
पहले फेज में मंदिर के शिखर, अग्रभाग, प्रवेश द्वार, आधुनिक शौचालय और साहू पोखर के सौंदर्यीकरण का काम होगा। साथ ही परिसर में आकर्षक लाइटिंग और आरती डेक भी बनेगा।
दो मुख्य प्रवेश द्वार
कॉरिडोर के निर्माण के दौरान दो भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पहला मुख्य गेट गांधी चौक के पास होगा, जबकि दूसरा प्रवेश द्वार साहू पोखर के समीप स्थापित किया जाएगा।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
देवघर ऑफ बिहार कहे जाने वाले इस मंदिर में सावन की सोमवारी पर तीन से चार लाख कांवड़िया आते हैं। कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन होंगे और स्थानीय व्यापार बढ़ेगा।
सामने हैं कई चुनौतियां
परियोजना के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती संकरी सड़कें और अतिक्रमण हैं। इसके अलावा लटकते बिजली के तार, पार्किंग का अभाव और जाम की समस्या से निपटना भी प्रशासन के लिए बड़ा टास्क होगा।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



