दिल्ली
ग्रेटर नोएडा की चिप फैक्ट्री में लगी आग, 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल
ग्रेटर नोएडा में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में भीषण आग लगने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में सोमवार देर रात हुई, जहां आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कम से कम छह वाहनों को भेजा गया।
प्रवक्ता ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तभी कारखाने के अंदर एक दीवार और लोहे की बीम अचानक ढह गई, जिसमें पांच अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी पांच घायल दमकलकर्मियों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां दमकलकर्मी रोहित यादव और हेड कांस्टेबल चालक तीरथपाल ने दम तोड़ दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि तीन अन्य घायल दमकलकर्मियों हेड कांस्टेबल चालक राजपाल सिंह और दमकलकर्मी मनीष कुमार, अमित कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



