राज्य
ग्वालियर के बेला गांव डबल मर्डर केस में सात साल बाद फैसला, दोनों दोषियों को आजीवन कारावास; दो सगे भाइयों के सिर में मारी थी गोली
शहर के बहुचर्चित बेला गांव डबल मर्डर केस में करीब सात वर्ष बाद न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपितों को दोषी करार दिया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोनों पर अर्थदंड भी लगाया गया, जबकि एक आरोपी को अवैध हथियार रखने के मामले में अतिरिक्त सजा भी मिली है।
पानी के टैंकर के पास मिले थे दोनों भाइयों के शव
अभियोजन के अनुसार 16 मार्च 2019 को गिरवाई थाना क्षेत्र के बेला गांव के कच्चे रास्ते के समीप पानी के टैंकर के पास धीरेन्द्र कुशवाह और उसके छोटे भाई दीपू कुशवाह के शव बरामद हुए थे। दोनों के सिर में गोली मारी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की थी।
वैज्ञानिक साक्ष्यों ने मजबूत किया अभियोजन का पक्ष
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, बरामद हथियार, मोबाइल रिकॉर्ड समेत अन्य परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। इन साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपितों को दोषी माना।
कोर्ट ने माना, गोली मारकर की गई थी हत्या
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि दोनों युवकों की मौत गोली लगने से हुई थी और यह सुनियोजित हत्या का मामला है। न्यायालय ने रामसेवक कुशवाह को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोनों हत्याओं के लिए अलग-अलग आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।
वहीं राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को भी दोनों हत्याओं में आजीवन कारावास से दंडित किया गया। इसके अलावा अवैध हथियार रखने के अपराध में आयुध अधिनियम के तहत दो वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक कुलदीप दुबे ने प्रभावी पैरवी की।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

