राज्य
विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है भाजपा नीत केंद्र सरकार: हरपाल चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं को डराने और देश भर में निर्वाचित राज्य सरकारों को उखाड़ फेंकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की भी आलोचना की और उस पर भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों के लिए ‘प्रवक्ता’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया।
डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्र को लेकर शिअद के बयानों की निंदा करते हुए चीमा ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों को पूरी तरह से त्याग दिया है।
अब वह भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों के प्रवक्ता के रूप में काम कर रही है। यह हैरान करने वाला है कि कैसे ईडी द्वारा डीजीपी को संबोधित एक पत्र को अकाली दल द्वारा आप को बदनाम करने के लिए हथियार बनाया जा रहा है। इससे पता चलता है कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा की विस्तारित शाखा के रूप में काम कर रहा है और एक नया राजनीतिक जीवन पाने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने 2007 से 2017 तक राज्य में शिअद-भाजपा की सरकारों पर पंजाब के सामाजिक ताने-बाने, अर्थव्यवस्था और युवाओं को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया। “पंजाब के लोग बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और व्यापक भ्रष्टाचार को नहीं भूले हैं, जिसने राज्य को उड़ता पंजाब का दुखद लेबल दिलाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ”व्यवस्थित रूप से संविधान का अपमान कर रही है। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों को नियमित रूप से विपक्षी नेताओं को डराने के लिए, स्थानीय प्रशासन को धमकाने और देश भर में निर्वाचित राज्य सरकारों को नष्ट करने के लिए तैनात किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्यों या संविधान में कोई विश्वास नहीं है। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या विपक्षी सरकार मजबूती से खड़ी होती है, तो केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक विरोधियों को धमकाने और सरकारों को तोड़ने के लिए काम करती हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



