राज्य
सारण के अमनौर में स्वर्ण व्यवसायी को सिर में मारी गोली, PMCH रेफर; इलाके में सनसनी
सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रसूलपुर बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
सिर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है।
घायल की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर निवासी 35 वर्षीय बजरंगी सोनी के रूप में हुई है। वह अमनौर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के भाई बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, बजरंगी सोनी गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रसूलपुर बाजार स्थित अपनी आभूषण दुकान बंद कर भतीजे सोहित सोनी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
मिडिल स्कूल मार्ग से गुजरने के दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और पीछे से कई राउंड फायरिंग कर दी।
2 से 3 राउंड पर फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने दो से तीन राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली बजरंगी सोनी के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी सुवेंदु दास, अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



