राज्य
पटना के मनेर में तिरंगा यात्रा के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 गिरफ्तार; चार हथियार और छह गोलियां बरामद
मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर में शनिवार रात बाइक सवार 2 दर्जन लोगों द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा के दौरान वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई।
सूचना मिलते ही मनेर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक विधि विरूद्ध बालक भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने चार हथियार, 6 कारतूस, 4 मोबाइल एवं दो बाइक बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
फायरिंग के बाद मची अफरातफरी
जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर में कुछ लोगों द्वारा बाइक व अन्य वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसमें 20-25 लोग शामिल थे।
यात्रा के दौरान उनमें से कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने खासपुर व छितनावां में छापेमारी करते हुए आधा दर्जन आरोपितों को पकड़ा।
सिटी एसपी पश्चिम संकेत कुमार ने बताया कि छितनावां खासपुर बाजार में दबदबा कायम व दहशतगर्दी को लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के द्वारा हंगामे व फायरिंग की जानकारी मिली थी।
एक आरोपित का आपराधिक इतिहास
इसके बाद एसडीपीओ 2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कारवाई की गई। गिरफ्तार लोगों में सुअरमरवा के निखिल कुमार, छितनावां के संटू कुमार, सतीश कुमार और आकाश कुमार, खासपुर के जय वीरू कुमार एवं ब्रह्मचारी निवासी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इनमें से जय वीरू का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर मनेर थाना में विभिन्न धाराओं में चार कांड पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



