राज्य
पटना में गंगा स्नान के दौरान 3 किशोर डूबे, एक का शव बरामद; दो लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
थाना क्षेत्र के आदिलपुर घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन छात्र डूब गए।
इनमें से एक का शव बरामद किया गया है। दो का पता नहीं चल सका है। घटना से कोहराम मच गया है। एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
इनमें से रत्नेश सिंह के पुत्र सुंदरम का शव बरामद किया गया है। वहीं जितेंद्र सिंह के पुत्र अंकुश कुमार एवं राजीव कुमार के बेटे रौनक कुमार लापता हैं।
गंगा स्नान के लिए गए थे छह-सात लड़के
बताया जाता है कि जगमाल बीघा गांव के छह-सात दोस्त रविवार सुबह करीब 9:30 बजे आदिलपुर घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे।
स्नान के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें अंकुश कुमार को डूबता देख उसके दोस्त रौनक कुमार और सुंदरम कुमार ने उसे बचाने का प्रयास किया।
इस क्रम में वे दोनों भी नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और अंचल अधिकारी घाट पहुंचे तथा खोजबीन शुरू कराई।
पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन गंगा की तेज धारा में दो किशोरों का पता नहीं चल सका।
बिना पर्याप्त इंधन के पहुंची एसडीआरएफ की टीम
ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीआरएफ के पहुंचने में देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि एसडीआरएफ टीम कथित तौर पर पर्याप्त ईंधन के बिना पहुंची।
इस कारण खोजबीन शुरू होने में विलंब हुआ। हालांकि प्रशासन की ओर से सर्च अभियान जारी है। घाट पर परिजनों की चीख-पुकार के बीच सभी की निगाहें एसडीआरएफ के अभियान पर टिकी हैं।
तीनों एक ही गांव के रहने वाले और गहरे दोस्त थे। इसी वर्ष तीनों ने 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। रौनक और सुंदरम अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, जबकि अंकुश दो भाइयों में बड़ा था।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



