राज्य
अरवल में अवैध बालू के बड़े भंडार पर EOU की कार्रवाई, 1.63 करोड़ का बालू जब्त; ड्रोन से भी हुई मैपिंग
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने अरवल जिले में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सोन-01 कोरियम बालू घाट के सेकेंडरी भंडारण स्थल से करीब 1.32 लाख घनफीट अवैध बालू जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने सात बालू घाटों के सेकेंडरी लोडिंग स्थलों पर भी भंडारित बालू का भौतिक निरीक्षण कराया। खनन विभाग के सहयोग से इन स्थानों की ड्रोन मैपिंग भी की गई।
सात बालू घाटों पर भी पहुंची जांच टीम
ईओयू की टीम ने कोरियम, असलामपुर दुल्लाह, अहियापुर और सोहसा समेत कुल सात बालू घाटों के सेकेंडरी लोडिंग स्थलों की जांच की। यहां मौजूद बालू की मात्रा और भंडारण की स्थिति का आकलन किया गया।
ड्रोन से तैयार किए गए भू-स्थलीय डाटा की रिपोर्ट आने के बाद उसका विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
बालू के आफ सीजन में भी चल रहा था खेल
फिलहाल बालू का आफ सीजन चल रहा है। यह अवधि 15 जून से 15 अक्टूबर तक रहती है। इसके बावजूद अवैध खनन और बालू भंडारण की शिकायतों को देखते हुए ईओयू ने कार्रवाई तेज की है।
जांच एजेंसी के अनुसार, अवैध कारोबार में शामिल लोग चोरी-छिपे नदी से बालू निकालकर उसका भंडारण कर रहे थे। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
एडीजी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
ईओयू के एडीजी अमित कुमार जैन के निर्देश पर अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ विशेष टीम गठित की गई है। एसपी प्रशासन के नेतृत्व में गठित टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
अरवल के अलावा राज्य के दूसरे जिलों में भी जांच दल अवैध बालू भंडारण की जानकारी जुटा रहे हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



