देश
मालवाहक जहाज डूबने की त्रासदी: ओडिशा तट के पास चालक दल के 22 सदस्यों की तलाश तेज करने के लिए 3 जहाज तैनात किए गए
भुवनेश्वर, 23 अगस्त (भाषा) बंगाल की खाड़ी में पनामा ध्वज वाला जहाज डूबने के बाद चालक दल के 22 सदस्यों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
भारतीय तटरक्षक बल ने 22 अगस्त को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में डूबे पनामा ध्वज वाले बल्क कैरियर के चालक दल के सदस्यों की तलाश तेज करने के लिए तीन जहाजों को तैनात किया है।
एमवी ओशन विनर नामक जहाज का बेस से संपर्क टूट गया, जिससे भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना द्वारा एक बड़ा खोज और बचाव अभियान शुरू हो गया।
एमवी ओशन विनर में 20 चीनी, तीन म्यांमार और एक बांग्लादेशी सवार थे।
तत्काल शुरू की गई खोज में शनिवार रात को दो नाविक एक लाइफ बेड़ा पर जिंदा पाए गए।
आईसीजी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आईसीजी ने अब चालक दल के शेष सदस्यों की सतह पर खोज करने के लिए तीन जहाजों को तैनात किया है।
आईसीजी के अधिकारी ने बताया कि आईसीजी के इन जहाजों में ‘वरद’, ‘अनमोल’ और ‘विजीत’ शामिल हैं।
जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था और लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल को जहाज के डूबने से पहले एमवी ओशन विनर के साथ संपर्क टूटने की सूचना मिली थी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

