खेल
द्रविड़ के बेटे सहवाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 घरेलू सीरीज के लिए चुने गए
मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) भारत के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों आर्यवीर और अन्वय को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सितंबर में शुरू हो रही घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।
तीन वनडे मैच और पहला वनडे मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्टी डे मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। वनडे लेग 18 से 23 सितंबर तक होगा जबकि कई दिवसीय मैच 27 सितंबर से आठ अक्टूबर तक खेले जाएंगे।
आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) फ्रेंचाइजी वेस्ट दिल्ली लायंस का हिस्सा हैं, जिन्होंने अपनी दो पारियों में 22 और 2 रन बनाए हैं। अन्वय पहले ही भारत के लिए दो युवा वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ 87 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 101 रन बनाए हैं।
वनडे मैचों के लिए भारत अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा, काव्या पटेल।
बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए भारत अंडर-19 टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्रेय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

