राज्य
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में मूक बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन दिया है।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर घोड़ासहन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले में शेख परवेज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है और अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



