Connect with us

राज्य

‍BPSC ने TRE-4 परीक्षा की स्थगित, लाखों छात्र 1 सितंबर का कर रहे थे इंतजार, 32,388 पदों पर होनी थी भर्ती

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होनी थी।

आयोग की ओर से परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि कुछ प्रक्रियात्मक बदलावों के कारण आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इससे TRE-4 के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा।

एक सितंबर से शुरू होना था आवेदन, अब नई तारीख का इंतजार

BPSC की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू की जानी थी। इसके लिए अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारी तैयार कर आवेदन करने की तैयारी में जुटे थे।

अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया अगली सूचना तक स्थगित रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथि के लिए आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

जल्द जारी होगी नई तिथि, अभ्यर्थियों से वेबसाइट देखने की अपील

आयोग ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। हालांकि, फिलहाल नई तारीख को लेकर कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई है।

TRE-4 के जरिए शिक्षा विभाग में 32,388 पदों पर नियुक्ति होनी है। आवेदन प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को अब आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही मान्य मानने की अपील की है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *