राज्य
गोपालगंज के DEO का एक्शन: एक-एक करके 4 हेडमास्टर हुए सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
शिक्षा विभाग इन दिनों एक्शन मोड में काम कर रहा है। अनियमितता और लापरवाही के मामलों में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने अलग-अलग मामलों की जांच के बाद तीन प्रधानाध्यापकों और एक प्रधान शिक्षिका के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।
बैकुंठपुर प्रखंड में औचक निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ियों को लेकर दो प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र से जुड़े मामले में एक प्रधान शिक्षिका तथा शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के चयन में अनियमितता के मामले में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।
बैकुंठपुर में दो प्रधानाध्यापकों पर एक साथ हुई कार्रवाई
बैकुंठपुर बीईओ के औचक निरीक्षण में उच्च माध्यमिक विद्यालय एकडेरवां में कई अनियमितताएं सामने आई थीं। कक्षा एक से आठ तक 522 नामांकित छात्रों के मुकाबले उपस्थिति पंजी में 240 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि भौतिक रूप से 122 छात्र उपस्थित मिले।
इस प्रकार 118 छात्रों की उपस्थिति अधिक दर्ज की गई थी। एमडीएम पंजी में कई जगह व्हाइटनर लगा हुआ मिला। अन्य कई मामलों में लापरवाही की बात सामने आई। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने के बाद प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह राजकीय मध्य विद्यालय सफियाबाद के प्रधानाध्यापक के विद्यालय के निरीक्षण में 313 नामांकित छात्रों के मुकाबले उपस्थिति पंजी में 185 छात्र दर्ज थे, जबकि भौतिक रूप से 100 छात्र उपस्थित पाए गए।
एमडीएम पंजी में मई 2024 से संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं मिले। अन्य कई अनियमितताएं भी जांच में सामने आईं। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक रियाजुद्दीन साईं को निलंबित किया गया।
डीएलएड प्रमाण-पत्र के सत्यापन में गड़बड़ी, प्रधान शिक्षिका निलंबित
प्राथमिक विद्यालय मुकरी टोला, थावे की तत्कालीन विशिष्ट शिक्षिका एवं वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय उर्दू गोपालगंज की प्रधान शिक्षिका श्रीमती सना रियाज के डीएलएड प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र से जुड़े मामले में भी विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है।
जांच में प्रशिक्षण अवधि 2016-18 से संबंधित प्रमाण-पत्र के सत्यापन में संबंधित कार्यालय से साक्ष्य नहीं मिलने की बात सामने आई। विभागीय जांच में प्रशिक्षण अवधि में अनुपस्थित रहने, बिना अनुमति विदेश यात्रा करने तथा प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थिति दर्ज कराने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।
बरौली में शिक्षा सेवक बहाली में गड़बड़ी पर सस्पेंड हुए एचएम
उच्च माध्यमिक विद्यालय सरफरा बालक, बरौली के प्रधानाध्यापक विनय किशोर मांझी पर शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के चयन में अनियमितता के मामले में कार्रवाई की गई है।
आदेश में कहा गया है कि निर्धारित चयन प्रक्रिया और मार्गदर्शिका का पालन नहीं किया गया। विभागीय जांच में कर्तव्यहीनता, कार्य के प्रति लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना जैसे आरोप प्रमाणित पाए गए।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



